
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अप्रैल।जनता दल (यू.) के विधायक राधाचरण साह एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य सह जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि माहाविद्यालय, बक्सर के सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास, जनकल्याण और भविष्य की योजनाओं को लेकर उनसे सकारात्मक चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को पुर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
