RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

3 दिसंबर 23 को आरा में होगा व्यवसायिक संघ का दूसरा जिला सम्मेलन।

आरा/भोजपुर 8 अक्टूबर।आज आरा के सर्किट हाउस में व्यावसायिक संघ जिला कमेटी की विस्तारित बैठक संघ के जिला सचिव और तरारी से विधायक कामरेड सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में जिले भर से आए संघ के सदस्यों ने 3 दिसंबर को होने वाले जिला सम्मेलन और चल रहे सदस्यता पर गहन विचार विमर्श किया। बैठक शुरू होने के पहले कृषि वैज्ञानिक और भारत में हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एम .एस स्वामीनाथन की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ ही 7 अक्टूबर को संदेश में हुए व्यावसायिक संघ के प्रथम बाजार सम्मेलन की सफलता पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पूरे जिले में इस तरह का सम्मेलन होना चाहिए ।साथ ही 04 नवंबर को गडहनी नगर पंचायत कार्यालय पर गडहनी व्यवसायी संघ की ओर से होने वाले धरना के सफलता पर विचार विमर्श किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए कार्यालय सचिव कृष्ण रंजन गुप्ता ने कहा कि जिले के बाजारों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। रोशनी , सफाई ,शौचालय ,शुद्ध पेयजल,सीसीटीवी कैमरा, सड़कों पर जल जमाव ,पानी निकासी की समस्या और टेंपो स्टैंड की समुचित व्यवस्था नहीं होने से व्यवसाईयों और ग्राहकों को हो रही है परेशानी।
बताया गया की संघ द्वारा इस सवाल को जिला प्रशासन के सामने उठाया जायेग। इस अवसर पर संघ के जिला सचिव ने कहा की बाजारों में अलग-अलग तरह के वस्तुओं का व्यापार करने वाले व्यवसायियों का अपना अपना संगठन है अगर वे व्यवसाय संघ से जुड़ते हैं तो भी उनके संगठन की स्वतंत्रता बरकरार रहेगी। व्यावसायिक संघ व्यवसायियों का संगठन है जिसमें सभी तरह के व्यवसायी हैं इसमें जाति और धर्म का भेद नहीं है।बैठक में बताया गया की सम्मेलन की सफलता के लिए जिले के सभी छोटे बड़े बाजारों पर बैनर पोस्टर लगाया जाएगा साथ ही संगठित रूप से प्रचार अभियान भी शुरू किया जाएगा इस अवसर पर संघ के अन्य सदस्यों ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में विधायक सुदामा प्रसाद, कृष्ण रंजन गुप्ता, रंजीत बरई, कृष्ण प्रसाद केसरी ,सुरेंद्र सिंह, रामेश्वर प्रसाद मोहम्मद शहाबुद्दीन खान मोहम्मद शाहिद, संजय कुमार गुप्ता, उमाशंकर प्रसाद, शुभम कुमार सुमित कुमार ,अशोक कुमार ब्याहुत संटु चौधरी, सच्चिदानंद सिंह, अरुण कुमार आदि सदस्य शामिल थे।

Related posts

चतरा:बच्चों के बाद बड़ों में टी0बी0 बीमारी के बचाव हेतु 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को एडल्ट बी0सी0जी0 का टीका लगाया जायेगा।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु सुबह 08 से रात्रि 9 बजे तक सभी प्रकार के वाहन के नो-इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ड जोन बनाये गए।

rktvnews

बिहार:एमनेस्टी पॉलिसी 2025 का लाभ उठाने हेतु शीघ्र करें 31 मार्च तक आवेदन।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी में संचालित शिक्षण संवर्धन कार्यशाला में शिक्षण विधियों और संसाधनों के निर्माण पर बल दिया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment