RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गढवा:कब्रिस्तान घेराबंदी अनुमोदन से संबंधित बैठक।

गढवा/झारखंड 7 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कब्रिस्तान घेराबंदी अनुमोदन से संबंधित बैठक किया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी नीलेश मुर्मू द्वारा बताया गया कि कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित विभिन्न प्रखंडों में हुए ग्राम सभा के माध्यम से कुल 72 अभिलेख प्राप्त हुए है। उपायुक्त समेत समिति के सदस्यों द्वारा प्राप्त अभिलेखों पर समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में स्पष्ट भूमि प्रतिवेदन नहीं होने के कारण 6 अभिलेखों को निरस्त कर दिया गया एवं शेष अभिलेखों का अनुमोदन उपायुक्त समेत कमेटी के सदस्यों द्वारा पारित कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु विभाग को भेजा गया। इस बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक प्रतिनिधि गढ़वा मासूम खान, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर आलोक कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू, प्रधान सहायक शिव दर्शन पांडेय एवं कल्याण पर्यवेक्षक विजय कुमार मिश्र उपस्थित थे।

Related posts

उद्योग मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना नारायणपुर में हरी झण्डी दिखाकर किया बस को रवाना।

rktvnews

दूरसंचार विभाग अपनी तरह की पहली पहल के तहत “टेलीकॉम डिज़ाइन सहयोग स्प्रिंट” से जुड़े 15 स्टार्ट-अप और शिक्षा जगत को एक मंच पर लाया।

rktvnews

देवघर:पेयजल व्यवस्था एवं उससे संबंधित समस्याओं की समीक्षा हेतु एक ऑनलाइन बैठक।

rktvnews

राज्यपाल द्वारा वन और पशुपालन विभाग की समीक्षा!शासन की योजनाओं का लक्ष्य वंचितों का उत्थान : राज्यपाल पटेल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 मार्च 25

rktvnews

डाक डीवन बीमा

rktvnews

Leave a Comment