RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

रायपुर:मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ ने पदनाम परिवर्तन पर जताया आभार।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 07 अक्टूबर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर वर्तमान पदनाम परिवर्तन किये जाने पर मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि 8 वर्ष की सेवा उपरांत प्रथम समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर उनका वर्तमान पदनाम पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को संशोधित कर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम हेतु स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार 16 वर्ष की सेवा उपरांत द्वितीय समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर वर्तमान पदनाम पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को संशोधित कर अतिरिक्त उपसंचालक पदनाम दिए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इन फैसलों से प्रदेश भर के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने पदनाम परिवर्तन पर समस्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ से अध्यक्ष डॉ. संजीव सिरमौर तथा डॉ. अशोक कुमार पटेल, डॉ. के एन राम, डॉ. मौसम मेहरा, डॉ. रविंद्र चौरसिया, डॉ. के के वर्मा, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. दीपक चंद्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र ने टमाटर की कीमत में और कटौती की, कल से एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा जाएगा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में ठोस कूड़ा प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल की शोक संवेदना, राज्यपाल ने नीरज के घर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की, शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने निंबाहेड़ा में नवनिर्मित टाउन हॉल का किया लोकार्पण।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए यूनिकॉर्न मस्तूलों के सह-विकास के लिए जापान सरकार के साथ कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के आलोक में स्ट्रांग रूम गठन के तदर्थ पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर स्थित महिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment