RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उद्योग मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना नारायणपुर में हरी झण्डी दिखाकर किया बस को रवाना।

जयपुर/राजस्थान 27जुलाई। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।
जनसुनवाई में आए फरियादियों ने विद्युत एवं पेयजल आदि से संबंधित परिवेदनाएं मंत्री को सौंपी जिस पर मंत्री रावत ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिये। उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं उद्योग विभाग द्वारा उद्यमियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को निरन्तर योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढावा देने हेतु उद्योग प्रोत्साहन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनसे बड़ी संख्या में युवा उद्यमी लाभान्वित हो रहे हैं।

बस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने नारायणपुर में राजस्थान ग्रामीण परिवहन बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा नारायणपुर से जयपुर वाया थानागाजी प्रतापगढ़, ताला धोला तक जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से आमजन को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी सहित आमजन उपस्थित रहे।

 

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बिहार सरकार के पूर्वमंत्री भीम सिंह चंद्रवंशी ने मीडिया संवाद में केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को बताया।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प – 1.70 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.35 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

27 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोपरि, उप मुख्यमंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

कोटक अल्ट्स ने शुरू किया ‘कैटलिस्ट अवॉर्ड्स’, भारत के टॉप फाइनेंशियल वोडकास्ट को मिलेगा 25 लाख रुपए का इनाम।

rktvnews

Leave a Comment