RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने रटौल में आयुष्मान कैंप का किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 7 अक्टूबर।आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र गगृहस्थी परिवारों को मिलने वाले लाभ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वकांक्षी योजना चलाई जिसका नोडल विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का अभियान चलाया गया आयुष अभियान में स्टेट सूची के अनुसार जिसमें पात्र गृहस्थी कार्ड में 6 यूनिट व उससे अधिक के लाभ आयुष्मान योजना से लाभान्वित हो सकते है और उनके कार्ड बनाए जाएंगे इसके लिए जनपद की समस्त 393 राशन की दुकानों में कैंप लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत रटौल में पहुंचकर आयुष्मान कैंप का निरीक्षण किया जिसमें जनपद को शासन से 37347 परिवारों के 2लाख 50हजार 317 कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ ,आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ यशवीर ने बताया कि जनपद ने आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर 2023से अब तक 1लाख 9315 कार्ड बनाए गए हैं जिसमें जनपद का प्रदेश में प्रथम स्थान कार्ड बनाने में रहा है पात्र गृहस्थी की सूची में जिसका नाम होगा वह अपने कोटेदार की दुकान पर पहुंचकर या जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर या स्वंय भी Beneficiary.nha.gov.in अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकता है आयुष्मान कार्ड बनने से व्यक्ति को 5 लाख तक का प्रति वर्ष निशुल्क उपचार मिल सकता है सरकारी अस्पताल में और इस योजना के अंतर्गत चयनित अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड दिखाकर लाभार्थी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते है जिसमें जनपद बागपत में 14 निजी चिकित्सालय में व आठ सरकारी अस्पतालों में कुल 22अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं जिसमे आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बडौत, एपेक्स ट्रॉमा सेंटर बडौत, ए डी के जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा, बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल बड़ौत, भोपाल मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बड़ौत, चौधरी नेतराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बागपत, देवभूमि हॉस्पिटल बलेनि, जीवन ज्योति ऑर्थो सेंटर बड़ौत, जगवती हॉस्पिटल बड़ौत, क्रिस्टल हॉस्पिटल बागपत, मेनवती हॉस्पिटल बड़ौत, मिठान नर्सिंग होम बड़ौत, प्रमोद नेत्रालय बागपत, सर्वोदय हॉस्पिटल अग्रवाल मंडी टटीरी व जनपद बागपत के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत ,बागपत खेकड़ा ,छपरौली ,पिलाना ,बिनोली, सरूरपुर व जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड दिखाकर संबंधित लाभार्थी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता है।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित।

rktvnews

अब क्या चुनाव ही खतरे में है?

rktvnews

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन पर ₹2.70 लाख का अर्थदंड।

rktvnews

संगरिया में हुआ ब्लॉक स्तरीय ओबीसी संवाद कार्यक्रम!ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने सुने सुझाव।

rktvnews

भोजपुर: प्रशासन द्वारा उपलब्ध राहत की व्यवस्था संतोषजनक प्रेसवार्ता में बोले उप मुख्यमंत्री

rktvnews

18 अप्रैल, 2023 को केंद्र पहली बार मुंबई में हितधारकों और उपभोक्ता आयोगों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के संदर्भ में उपभोक्ता शिकायत पर चर्चा करेगा।

rktvnews

Leave a Comment