RK TV News
खबरें
Breaking Newsखंडन

सारण: भाजपा उमीदवार छोटी कुमारी के नामांकन रद्द होने की खबर गलत,जिला प्रशासन ने की पुष्टि।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)21 अक्टूबर।कुछ सोशल मीडिया हैंडल से यह पोस्ट किया गया है कि 118- छपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी छोटी कुमारी का नामांकन रद्द हो गया है। इस खबर को गलत बताते हुए सारण जिला प्रशासन ने इसका खंडन करते हुए कहा है की यह सूचना बिल्कुल तथ्य से परे है।
वास्तविकता यह है कि छोटी कुमारी द्वारा 4 सेट में नामांकन दाखिल किया गया था. स्क्रूटिनी के दौरान उनके 2 सेट को रद्द किया गया तथा शेष 2 सेट सही पाये गये. नामांकन का एक भी सेट सही होने पर प्रत्याशी विधिमान्य होता है. इस आधार पर छोटी कुमारी 118- छपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधिमान्य प्रत्याशी हैं.
जिला प्रशासन ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की भ्रामक एवं तथ्यहीन खबर पोस्ट/फारवर्ड नहीं करें. किसी भी खबर की पुष्टि सक्षम प्राधिकार से करने के उपरांत ही सूचना/ खबर को पोस्ट करें।

Related posts

हरियाणा:कोचिंग इंडस्ट्री की मनमानी: अभिभावकों और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा महाविद्यालय स्तर पर कैम्पस एम्बेसडरों के साथ मतदाता जागरूकता के संबंध में की गई परिचर्चा।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय संस्थापिका की मनी पुण्यतिथि।

rktvnews

भोजपुर:पंडित वज्रभूषण मिश्र”आक्रांत” की 96 वीं जयंती पर “भावांजलि”स्मृति ग्रन्थ का किया गया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता रामकिशोर राय का निधन!

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर विजिट कर चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment