RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर 23 सितंबर। आज जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत शाहपुर प्रखंड के सरना पंचायत से शुरू की गया।
आज के जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में द्वय अधिकारियों ने बताया की जन संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा आधारभूत संरचना के निर्माण शिक्षा स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं समाज सुधार के कार्यक्रमों के साथ-साथ कई लोग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को ससमय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो जो बिहार सरकार की प्राथमिकता है का आयोजन किया जा रहा है।इसके लिए यह आवश्यक है कि लोगों को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में जानकारी हो तथा उन योजनाओं का जिले में समुचित तरीके से क्रियान्वयन हो।
जन संवाद कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, श्रम विभाग,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,पंचायती राज विभाग,ऊर्जा विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,जल संसाधन विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग,कृषि विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग,उद्योग विभाग ,परिवहन विभाग,पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग सहित कई विभागों मे संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।
आज के जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के कई वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंडों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

पटना:डा राजवर्धन आज़ाद की अध्यक्षता में साहित्य सम्मेलन के 44 वें महाधिवेशन की गठित हुई स्वागत समिति।

rktvnews

ग़ैर भाजपाई राज्यों द्वारा जाति आधारित गणना की घोषणा से प्रधानमंत्री जी विचलित हैं: शिवानंद

rktvnews

दरभंगा:फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में 11 फरवरी को जीविका दीदियों द्वारा विशेष मेगा कैम्प।

rktvnews

शहीद राकेश यादव की हत्या जांच का विषय-रघुपति यादव।

rktvnews

स्वच्छता व जागरूकता के लिए विनम्रता फाउंडेशन चला रही है मुहीम।

rktvnews

भोजपुर: विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment