RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पीलीबंगा में हुआ ब्लॉक स्तरीय ओबीसी संवाद कार्यक्रम!ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने सुने सुझाव।

पीलीबंगा/राजस्थान 21 सितंबर।पिछड़े वर्गों के कल्याण, उत्थान हेतु आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, लाभार्थियों आदि के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास संबंधी योजनाओं एवं विभिन्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में पीलीबंगा ब्लॉक में ओबीसी संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष श्री पवन गोदारा कि अध्यक्षता में किया गया । सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों व अधिकारी, कर्मचारियों ने ओबीसी के कल्याण हेतु योजनाओं के सुदृढ़ीकरण पर सुझाव दिए ।
राज्यमंत्री श्री गोदारा ने कहा कि ओबीसी के लिए संचालित योजनाओं में क्या सुधार किया जा सकता है और उन्हें कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इसके लिए सुझाव लिए गए है। सुझावों के आधार पर आयोग अपना प्रतिवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगा। सुझाव में ओबीसी वित्त विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं, राज्य सरकार की बेहतरीन जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ओबीसी वित्त विकास निगम से ऋण प्राप्ति में आ रही समस्याओं के बारे में पूछा गया है।
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्री जितेंद्र गोयल ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में बेहतरीन कार्य किया है और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह दूरगामी सोच है कि वह प्रदेश को और अधिक उन्नति की ओर लेकर जाना चाहते हैं, जिसके लिए आमजन से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री बलवीर सिद्धू ने राज्य सरकार के कार्यकाल में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में बताया ।पूर्व प्रधान प्रेम जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हर वर्ग से सुझाव मांगना सरहानीय कदम है
जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर निकाय के वार्डो में निवासरत ओ.बी.सी वर्ग के प्रबुद्धजनों से सुझाव विभागीय वेबसाईट में उपलब्ध सुझाव फॉर्म/सुझाव प्रपत्र के माध्यम से प्राप्त किए जा रहे है। आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध सुझाव प्रारूप भरवाने में ओ.बी.सी वर्ग के प्रबुद्धजनों यथा लाभार्थियों, समाजसेवी, व्यवसायी, वर्तमान / पूर्व जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच, नगरपरिषद/नगरपालिका पार्षद, डेयरी संघ, ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रतिनिधियो आदि को भी शामिल किया गया है।
ओबीसी संवाद कार्यशाला में प्रधान अमनदीप बरोड़, पूर्व प्रधान श्री प्रेम राज जाखड़, पूर्व प्रधान श्री अमीलाल, श्री ओम भादू, डीपीएम श्री वैभव अरोड़ा, बीडीओ श्री हुकम सिंह राठौड़, श्री अश्विनी पारीक, श्री प्रेम राज नायक, श्री संदीप सिंह, सरपंच सोनू, सरपंच श्रीमती अंजू, श्री सुरेंद्र धारणीय, श्री सुखविंदर सिंह, श्री महेंद्र जाखड़, श्री मलकीत सिंह, श्री चंद्रभान खिलेरी, श्री फुसाराम, संजीव भादू श्री सुरेंद्र सहित ओबीसी वर्ग के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे ।

Related posts

रामगढ़:इटली के दंपत्ति ने बालिका गृह से एक बालिका को विधिवत गोद लिया।

rktvnews

राष्ट्रपति कल राफेल में उड़ान भरेंगी।

rktvnews

पटना:सनातन संस्कृति के महान अध्येता और नुतनता के पक्षधर थे आचार्य देवेंद्रनाथ शर्मा : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

rktvnews

भोजपुर:एन.सी.डी. क्लिनिक में “ग्लोबल आयोडीन अल्पता विकार बचाव दिवस” के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

पटना:हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली दीपों और लाइटों से जगमग रहा जहां।

rktvnews

Leave a Comment