
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 अक्टूबर। 07 से 11 अक्टूबर को भारतीय डाक विभाग डाक सप्ताह के रूप में मना रहा है।इसी क्रम में भोजपुर डाक प्रमंडल भी इस सप्ताह में पोस्ट ऑफिस द्वारा प्रदत सेवाओं पर फोकस करते हुए डाक सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है।इसकी जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि आज देश प्रदेश का हर परिवार डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का लाभ ले रहा है।इस साप्ताहिक कार्यक्रम के प्रथम दिन “मेल पार्सल डे” मनाया जा रहा है जिसमें सभी मेल एवं पार्सल की शत प्रतिशत डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा गया।आज पार्सल सेवा के अंतर्गत संचालित डाक निर्यात केंद्र के माध्यम से छोटे से छोटा व्यवसायी भी अपने उत्पाद को विदेशों में भेज सकता है।08 अक्टूबर का दिन “फिलाटेली डे” के रूप में मनाया जायेगा।जैसा की पिछले माह की 27 एवं 28 तारीख को आरा में डाक टिकट प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसका भरपूर लाभ स्कूली बच्चों एवं आम जनता ने उठाया।फिलाटेली पर ही आधारित कुछ महत्वपूर्ण जानकारीयाँ स्कूली बच्चों को दी जायेगी साथ ही स्कूलों में “ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता” भी करवाई जायेगी। वर्ल्ड पोस्ट डे 09 अक्टूबर को मनाया जायेगा जिसमें आम जनता को वर्तमान परिपेक्ष्य में पोस्ट ऑफिस से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया जायेगा।
उन्होंने बताया की इस दिन डाक विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा एक रैली भी निकाली जायेगी। 10 अक्टूबर का दिन अन्त्योदय दिवस के रूप में मानना तय हुआ है जिसमें विशेष रूप से वैसी सेवाओं पर फोकस किया जायेगा जिनका लाभ पोस्ट ऑफिस के माध्यम से समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को मिल रहा है।इसी दिन विशेष तौर पर आधार बनवाने और उसके अपडेशन का कार्य विभिन्न डाक घरों में किया जायेगा।डाक सप्ताह के अंतिम दिन 11 तारीख को वित्तीय समावेशन दिवस के रूप में मनाया जानेवाला है इसमें मुख्य रूप से वैसी योजनाओं पर चर्चा की जायेगी जिसका प्रत्यक्ष लाभ गर्ल चाइल्ड को मिलता है साथ ही डाक जीवन बीमा के बारे में अवगत करते हुए इसका अभियान भी कराया जायेगा। इसी दिन भोजपुर डाक प्रमंडल में विभिन्न स्थानों पर डाक चौपाल भी लगाने का निर्णय लिया गया है।
