
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मार्च।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर, तनय सुल्तानिया द्वारा अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, न्याय एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, भोजपुर मिस्टर राज, अपर समाहर्ता, शशि शेखर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
