RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

भामाशाह सम्मान समारोह 2023 का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!35 भामाशाहों एवं 11 प्रेरकों को किया गया सम्मानित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 16 सितम्बर। जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2023 का आयोजन हनुमानगढ स्थित रॉयल पैराडाइज में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में जिले के राजकीय विद्यालयो में सहयोग करने वाले 35 भामाशाहों एवं 11 प्रेरकों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की गई ।
एडीईओ सुनीता खुंगर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज जाजेवाल, एसीईओ सुनील छाबड़ा, सीबीईओ सीमा भल्ला, शिवरत्न वर्मा, एपीसी पुरूषोत्तम शर्मा, जगजीतसिंह, एसीबीईओ रजनीश गोदारा, प्रधानाचार्य रोहिताश चुघ व अश्वनी शर्मा ने भामाशाहों व प्रेरकों का तिलक लगाकर अभिनन्दन किया एवं उन्हे शॉल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । भामाशाहों को शिक्षा श्री सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले भामाशाहों ने जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में एक लाख से 30 लाख तक की राशि का सहयोग प्रदान किया था। जबकि प्रेरकों द्वारा पांच लाख से 50 लाख तक की राशि हेतु भामाशाहों को प्रेरित कर सहयोग प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में कॉन्सेप्ट क्लासेज के ललित भटेजा आईसीआईसीआई मैनेजर मधुसूदन शर्मा, मनोज भद्रा, खैरातीलाल मैदान, व मोहित गुलाटी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
सम्मानित होने वाले भामाशाहों में भादरा से बनवारी लाल चौपड़ा, भंवर लाल देवर्थ, विनोद कुमार, हनमानगढ से गुरतेज सिंह, मदन लाल शर्मा, रावतसर से दर्शन देवी, दिलावर सिंह, दिनेश कुमार सोमानी, मनोज कुमार, हनुमान प्रसाद सुथार, अर्जन लाल, पवन कुमार, सुरेन्द्र कुमार सोमानी, विनोद राहड़, राजेश कुमार सोमानी, ठाकर दास, टिब्बी से सुमित्रा कुमारी, नोहर से रामजी लाल, पेमा राम नोजल, गजेन्द्र सिंह, घड़सीराम, मुकेश कुमार, कमला, सुमन लता सहु, संगरिया से विनोद कुमार, विशाल सूद, अमर सिंह, गुरमीत सिंह, मनीष सारस्वत, ओमप्रकाश गोदारा, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश, साहब राम, संदीप पोटलिया, सुभाष गोदारा शामिल थे।
प्रेरक के रूप में संगरिया से अमर सिंह, देवी लाल, गुरमीत सिंह, ओमप्रकाश, रावतसर से मनोज कुमार दईया, सत्यदेव राठौड़, हनुमानगढ से सतवीर सिंह घोड़ेला, नोहर से जसवंत सिंह, कृष्ण कुमार दानिया, इन्द्राज गोदारा, श्यो कुमार इत्यादि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुरूषोत्तम शर्मा, सरिता राघव ने किया।

Related posts

प्योर ईवी ने इकोड्रिफ्ट 350 किया लॉन्च:170 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल।

rktvnews

भोजपुर:शरद पूर्णिमा पर ब्रह्मविधा विहंगम योग,महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम में वृहद सत्संग सह वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन।

rktvnews

पटना : ईंट-भट्ठा व निर्माण स्थलों के कामगारों के बच्चों का निकटतम विद्यालय में होगा नामांकन।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने उत्पाद नवाचार, विकास एवं वृद्धि (समृद्धि) के लिए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्टार्टअप्स एक्सेलेरेटर्स के दूसरे समूह की चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने बांकुरा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लिए सुसज्जित वैनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय आरा के नन्हे वैज्ञानिक बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment