RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन।

नवादा/बिहार 16 सितंबर। आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा के की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 46 आवेदन आये, जिसमें 21 आवेदनों को ऑन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया ।
जनता दरबार में आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए।
जनता दरबार में थाना नवादा, ग्राम व पो0- पौरा के चंद्रमौली सिंह ने अपने आवेदन में शिकायत किया कि कादिरगंज मिनि ब्रांच बैंक आॅफ इंडिया से 20 हजार रूपया का गमन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने आवेदन को एसडीसी बैंकिग के पास जाॅच के लिए भेजा। थाना-काशीचक, ग्राम व पो0-पार्वती के सुखदेव पासवान ने अपने आवेदन में दो भाई के बीच बंटबारा के संबंध में शिकायत किया, जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा डीसीएलआर नवादा को जाॅचोपरान्त निपटारा के लिए भेज दिया गया। अंचल-अकबरपुर, ग्राम व पो0-नेमदारगंज, ग्राम-राजापुर इन्दौल के सुरेन्द्र चैधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी रजौली के द्वारा कई बार कार्रवाई का आदेश होने के बाद भी आज तक गुमटी अतिक्रम नहीं किया जा रहा है, जिसके संबंध में आवेदन दिया। थाना-रजौली, ग्राम-धुरगाॅव के चन्द्रष्वर प्रसाद द्वारा पोक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त सचिन मिस्त्री का आचरण प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिया गया। अन्य आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एवं कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास जाॅच कर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।
जनता दरबार में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता नवादा, प्रशांत अभिषेक अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अमु अमला एसडीसी, राजीव कुमार निदेशक डीआरडीए, राजीव रंजन एसडीसी डीआरडीए, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:रेडक्रास सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित।

rktvnews

चतरा:जिले में नवचयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

विद्यालयों में मासिक परीक्षा अध्यापन कार्य के दूसरे सत्र में होगी आयोजित,प्रथम सत्र में होगी पढ़ाई!प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश

rktvnews

भोजपुर: जिले में सैनिक स्कूल की मांग, जदयू नेता ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र।

rktvnews

राजस्थान की शाही परंपरा, लोक संस्कृति और आस्था का प्रतीक, शान से नगर परिक्रमा को निकली गणगौर माता की सवारी।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया शराब व मोटरसाइकिल बरामद।

rktvnews

Leave a Comment