RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नेत्र दान जागरूकता को रैली आयोजित।

आरा/भोजपुर  (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08सितंबर। आज सदर अस्पताल आरा, भोजपुर केंपस के एसीएमओ ऑफिस के पास नेत्रदान जागरूकता के लिए ,एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।इस रैली में नर्सिंग स्कूल ,भोजपुर, आरा की छात्राएं शामिल थी । नेत्रदान महादान, नेत्रदान कर पीड़ित मानव की जिंदगी में रोशनी लाए ,अपनी आंखों को अमर बनाएं, आदि नारे बोलते हुए लोगों को जागरूक किया गया।विदित हो यह नेत्रदान जागरूकता शिविर ,25 अगस्त से आज 8 सितंबर तक आयोजित थी। इस जागरूकता पखवाड़े में कई तरह से जनता को नेत्रदान के प्रति जागरुक एवं तैयार करने हेतु प्रचार प्रसार किए गए । पैंपलेट बांटे गए, कई जगह माइक से प्रचार हुआ एवं पीएचसी में भी जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे ।आज अंतिम दिन इस रैली को रवाना करते डॉक्टर के एन सिन्हा ने कहा कि नेत्रदान एक महादान है और हमें नेत्रदान कर पीड़ित मानवता की सेवा करनी चाहिए। हम नेत्रदान से लोगों के जीवन में रोशनी, उमंग एवं जीवन में सक्रियता ला सकते हैं ।हर जागरुक एवं समझदार नागरिक को फॉर्म भरकर जिला में जमा कर देना चाहिए। जो समय पर पीड़ित मानवता के काम आ सके। रैली को रवाना करते समय एसीएमओ ऑफिस के बड़ा बाबू दिनेश जी ,राम जी बाबू ,रविंद्र जी, अंधापन निवारण इकाई के आलोक जी ,तारकेश्वर जी लेप्रोसी ऑफिस के संजीव जी, विनय जी ,श्री राम ओझा सोना लाल, कामिनी कुमारी, एएनएम स्कूल की शिक्षिकाएं शोभा कुमारी, रिंसी कुमारी, तथा कई लोग ,जनता के साथ शामिल थे।

Related posts

23 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

एनएचपीसी ने ओडिशा में 2 गीगावॉट पंप स्टोरेज परियोजनाओं और 1 गीगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए ग्रिडको ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली की झलकियां साझा की।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट मामले के दो अभियुक्त गये जेल।

rktvnews

इस वर्ष का पितृपक्ष मेला होगा ऐतिहासिक! पानी पीने के लिए मिलेगा गंगाजल।

rktvnews

भोजपुर : सांसद सुदामा प्रसाद ने बाढ़ प्रभावित जवइनिया गाँव का किया दौरा।

rktvnews

Leave a Comment