RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन बडौली का किया निरीक्षण,विद्यालय में 202 विद्यार्थियों के सापेक्ष 73 विद्यार्थी पाए गए उपस्थित जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त!अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का रोका वेतन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 08 सितंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन बडौली का निरीक्षण किया जिसमें कक्षा 1 से 5 तक 103 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 28 छात्र-छात्राएं उपस्थिति पाएंगे जबकि उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित छात्रों की उपस्थित प्रदर्शित नहीं की जा रही थी सहायक अध्यापिका वर्णिका ने बताया कि 35 विद्यार्थी उपस्थित हैं शेष विद्यार्थी छुट्टी लेकर चले गए हैं जिस पर जिलाधिकारी ने कम विद्यार्थियों की संख्या होने पर नाराजगी व्यक्त की प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य देने के लिए चार सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र कार्यरत हैं अध्यापक अधिक संख्या में होने पर और विद्यार्थी कम संख्या होने पर जिलाधिकारी ने इस व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए उन्होंने बच्चों से मिड डे मील के संबंध में भी जानकारी ली।संविलियन में कक्षा 6 से 8 तक 99 विद्यार्थी पंजीकृत हैं जिसमे कुल 45 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। जिसमें प्रधान अध्यापिका सुनीता कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर अध्ययन कार्य करा रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संविलियन विद्यालय होते हुए भी मैनपॉवर का सही इस्तेमाल नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि विद्यालय में आठ नियमित अध्यापक व एक शिक्षा मित्र हैं तब भी विद्यार्थियों को अलग-अलग कक्षा अनुसार अध्ययन कार्य नहीं कराया जा रहा है जो चिंता का विषय है उन्होंने बच्चों से शिक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ली और बच्चों को प्रेरित किया और अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करें अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को प्रार्थना के समय नैतिक शिक्षा भी अवश्य सिखाया जाए।
जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बड़ौत बडौली का निरीक्षण किया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी राशिद सिद्दीकी मौके पर नहीं मिले जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर देखा जिसमें रूपल जैन लेखाकार व अनिरुद्ध तोमर कार्यालय सहायक अनुपस्थित मिले जबकि कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि बागपत किसी कार्य से गए हैं उसके बावजूद भी उनके मूवमेंट रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं मिली इस पर जिलाधिकारी ने उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए खंड शिक्षा अधिकारी को दो माह से अधिक कार्यभार ग्रहण किए हो गए हैं उनकी नहीं तो बोर्ड पर नाम लिखा मिला और ना ही कार्यालय के वहां नेम प्लेट चस्पा थी जिस पर जिलाधिकारी ने लापरवाही और कार्यालय के प्रति गंभीर न होने पर नाराजगी व्यक्त की और उनका जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

Related posts

सारण:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:मेजर ध्यानचंद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि से खेल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की गति तेज करने को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने लगाए आम, नीम और केसिया के पौधे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 अगस्त 25

rktvnews

40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024:पुरस्कार एवं समापन समारोह में हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने किया पशुपालकों को सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment