RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

गढवा/झारखण्ड 08 सितंबर।उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, मुआवजा समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
सर्वप्रथम खरौंधी प्रखंड के ग्राम अरंगी निवासी बिमला देवी ने सड़क दुर्घटना में पति-कृष्णा मेहता की मृत्यु हो जाने की जानकारी देते हुए मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी खरौंधी को निर्देशित किया गया। विशुनपुरा प्रखंड के ग्राम पतिहारी निवासी अलमुद्दीन मियां, पिता-अजीज अंसारी ने अपने दाखिल खारिज जमीन को ऑनलाइन दर्ज करने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी विशुनपुरा को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में बी०डी० महाविद्यालय के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र लक्ष्मी कुमार, हसमुद्दीन अंसारी, रवि रंजन पाल, धीरेंद्र मेहता, पंकज कुमार समेत अन्य छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति भुगतान कराने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में जांच एवं छात्रवृत्ति भुगतान हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मेराल प्रखंड के ग्राम गेरुआ निवासी अजगर अंसारी, सुनील चौधरी, रामनाथ चौधरी, मुन्ना प्रसाद गुप्ता द्वारा अनुदान पर पंप सेट उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया गया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।गढ़वा प्रखंड के ग्राम लगमा निवासी सरिता देवी, पति- रवि शर्मा ने राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं से संबंधित आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा न्यायालय भवन एवं कर्मचारी आवासों का वर्चुअल शिलान्यास।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को कराना होगा पूर्व प्रमाणित!भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:अनुसूचित जाति-जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन व अन्य पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार ऋण के लिए अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आज हनुमान घाट पर आध्यात्मिक समूह ने किया स्नान, सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर जाना इतिहास।

rktvnews

भोजपुर:बिहार को बदलने के सवाल पर 9 मार्च को बदलो बिहार महाजुटान और 25 को आरा में समागम:कुणाल

rktvnews

Leave a Comment