RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

नई दिल्ली/06 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा-“जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण की जीवन शिक्षाओं से सीखने का एक सुअवसर भी है। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम और भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़कर धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया है। श्री श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश के माध्यम से ‘निष्काम कर्म’ का संदेश दिया।
आइए हम सभी भगवान कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और मानवता की भलाई की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए अपने समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में योगदान दें।”

Related posts

आरा टाटा नगर ट्रेन सुबह पांच बजे प्लेटफार्म नंबर 4 से हुई रवाना।दैनिक यात्रियों ने बांटी मिठाई:महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 जनवरी 24

rktvnews

पीड़ित परिवारों से मिला भाकपा-माले नेताओं का टीम!अभिषेक यादव हत्याकाण्ड का स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारों को सजा दी जाए-माले

rktvnews

बूंदी, नाथद्वारा और पहाड़ी शैली की पुराणों पर आधारित चित्रकथाओं से सजेगा त्रिवेणी संग्रहालय।

rktvnews

आजमगढ़:चित्रांश महासभा द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी उत्सव का किया गया आयोजन।

rktvnews

मणिपुर में हो रही हिंसा पर नीतीश कुमार ने चिंता जताते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को बिहारियों की सुरक्षा हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment