RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली/06 सितंबर।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा की, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
प्रेम और भक्ति के प्रतीक भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हम जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। उनकी कालातीत शिक्षाएं, अधर्म पर धर्म की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। गीता में प्रतिपादित ज्ञान मार्ग सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।
आइए हम अपने आचरण में श्री कृष्ण के निष्काम कर्म के संदेश को अपनाते हुए अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लें। यह जन्माष्टमी हमारे जीवन में शांति, आनंद और सदभाव लेकर आए, यही मंगल कामना है।

Related posts

भोजपुर:सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत भोजपुर के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित।

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य:राष्ट्रवाद के विकास में नाड़े का योगदान।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शतप्रतिशत मतदान को लेकर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

बिहार साहित्य सम्मेलन में सुप्रसिद्ध समालोचक और पूर्व कुलपति प्रो अमरनाथ सिन्हा का अस्थि-कलश अंतिम-दर्शनार्थ रख की गई श्रद्धांजलि-सभा आयोजित।

rktvnews

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परिस्थितियों का लिया जायजा!सबसे खराब स्थिति सोचकर करें तैयारी, एक भी जान नहीं जाए – मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment