RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

भारतीय स्टेट बैंक ने पूर्व सैनिकों के लिए बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी सम्मेलन का किया आयोजन।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 02 सितंबर। आज भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से भोजपुर जिला सभागार में पूर्व सैनिकों के लिए बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी लाभ के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुर डीएम राजकुमार शरीक हुए।सम्मेलन को डीएम द्वारा संबोधित किया गया जिसमें बैंकिंग एवं अन्य कार्य सम्मिलित थे।
सम्मेलन में भोजपुर ट्रैफिक एएसपी मनोज कुमार सुधांशु द्वारा साइबर क्राइम की जानकारी दी गई।
एसबीआई के रीजनल मैनेजर संजीव कुमार श्रीवास्तव की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके द्वारा बैंकिंग और साइबर फ्रॉड की जानकारी दी गई।
सम्मेलन की अध्यक्षता बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने की। बैंकिंग संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सहायक प्रबंधक सत्येंद्र कुमार,मुख्य प्रबंधक सतीश कुमार,अमित कुमार एवं प्रियंका रानी के द्वारा दी गई।इस सम्मेलन में पेंशनरो को शाल भेट कर सम्मानित भी किया गया।

Related posts

भोजपुर:चित्रांश समिति द्वारा चित्रगुप्त पूजनोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित : डा कुमार निर्मल

rktvnews

भोजपुर:बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ,एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

कम्युनिस्ट आंदोलन के पुनर्जीवन की ओर।

rktvnews

जयपुर:भीषण गर्मी के मध्यनजर यात्रियों के लिए पेयजल समेत सभी बुनियादी सुविधाओं के हो पुख्ता इंतज़ाम – अध्यक्ष, रोडवेज

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment