RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ,एक तस्कर गिरफ्तार।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 नवंबर।मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बुधवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर (आरा) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोईलवर थाना क्षेत्र में एक बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया।
सूचना मिलने के बाद सहायक आयुक्त ने निरीक्षक प्रकाश चंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने कोईलवर ओवरब्रिज के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बोलेरो पिकअप की तलाशी ली गई। पिकअप के डाले के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई, जो उत्तर प्रदेश से बिहार में तस्करी कर लाई जा रही थी।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान पिंटू कुमार तिवारी, पिता-कन्हैया तिवारी निवासी कान्हा छपरा, वार्ड-01, थाना सिन्हा, जिला भोजपुर, बिहार के रूप में कि गई है। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 6 लाख रुपये बताया गया है। पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।
कार्रवाई में शामिल पदाधिकारी प्रकाश चंद, निरीक्षक, शिवम कुमार झा, अवर निरीक्षक, रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, राज कुमार राजा, सहायक अवर निरीक्षक साथ ही गृह रक्षक और SAP बल की भी भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बताया कि भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

रक्षा मंत्री ने वर्ष 2023 एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सर्विस एथलीटों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन को मंजूरी दी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर।

rktvnews

पलामू प्रमंडल के कार्य क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2024 मौसम के लिए प्राथमिक संग्रहणकर्ताओं से केन्दू पत्ती के क्रय दर प्रति मानक बोरा के निर्धारण हेतु सरकार को परामर्श देने के लिए हुआ विचार-विमर्श।

rktvnews

आग का घूंट पीती हूं, पीती हूं और फिर से पीती हूं, मैं नशे में हूं : कमला सुरैय्या

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रखी आधारशिला , राज्य का होगा तीसरा निजी मेडिकल कॉलेज ।

rktvnews

भोजपुर:मशाल खेल महोत्सव से निकलेंगे भविष्य के ओलम्पिक खिलाडी:राकेश कुमार

rktvnews

Leave a Comment