RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

सोशल मीडिया लाइव से आमजन से रूबरू हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव!जनता की समस्याओं और सुझावों से हुए अवगत।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव

आरा/भोजपुर 02 सितंबर।बिहार पुलिस के द्वारा जन-जन की ओर बढ़ते कदम की अगली कड़ी में भोजपुर पुलिस के द्वारा “समस्या आपकी समाधान हमारा” पहल के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों के द्वारा आम पब्लिक से जुड़ने का कार्यक्रम आरंभ किया गया। इस कड़ी में आज दिनांक 2 सितंबर 2023 को पुलिस अधीक्षक भोजपुर प्रमोद कुमार यादव के द्वारा आगामी पर्व त्यौहार जन्माष्टमी और चेहल्लुम से संबंधित समस्याओं और सुझाव के लिए फेसबुक लाइव के माध्यम से भोजपुरी वासियों से कनेक्ट हुए। इसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कई समस्याओं के साथ-साथ कई सुझाव भी दिए हैं। उन सभी को नोट करके पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्या निवारण के लिए आश्वासन दिया गया।बताया गया की भोजपुर पुलिस आगे भी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से भोजपुर वासियों से जुड़ती रहेगी, इसके साथ-साथ थाना एसडीपीओ तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रतिदिन जनता दरबार आयोजित होता है उसमें सभी लोग अपनी समस्याओं को रख सकते हैं और उसका तथ्यात्मक और साक्ष्य आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

भोजपुर:सोन नहर आधुनिकीकरण परियोजना को पुनर्जीवित करने की तत्काल आवश्यकता: सुदामा प्रसाद

rktvnews

गढ़वा:सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन गढ़वा बस स्टैंड में लगा शिविर, आँखों की जाँच के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर चालकों को बांटे गए चश्मे।

rktvnews

दहेज अधिनियम का अभियुक्त व वारंटी गए जेल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार।

rktvnews

इंदौर:घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए इंदौर में विशेष मुहिम प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment