RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती राजकीय समारोह के रूप में मनाया गया।

सारण/ छपरा 02 सितम्बर।भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिहार, स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती का आयोजन छपरा स्थित दारोगा प्रसाद राय चौक पर राजकीय समारोह के रूप में किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा स्व० दारोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम उप विकास आयुक्त प्रियका रानी, सहायक समाहर्त्ता सारण, श्रेया श्री एवं जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण सहित बडी संख्या में राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एव भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा राय के प्रसंशकों द्वारा भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा भूतपूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि स्व० दारोगा प्रसाद राय ने 1942 के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया था। वे गरीबों के मसीहा एवं सामाजिक न्याय के पक्षधर थे। बिहार के 10वें मुख्यमंत्री के रुप से शपथ लेने के बाद उन्होंने गरीब और समाज के अत्यंत पिछडे वर्ग के लिए कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की जिससे लोगों को लाभ मिला। उनके द्वारा सबसे पहले भूमि सुधार आदर्श कानून बनाया गया। मंत्री रहते हुए स्व० दारोगा प्रसाद राय द्वारा सारण प्रमंडल का उद्घाटन किया गया था।

Related posts

चतरा:समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण पर जोर।

rktvnews

पुराना फोन बेचें हाथों-हाथ: यूपी के सबसे बड़े शॉपिंग डेस्टिनेशन, लुलु मॉल में कैशिफाई का चौथा स्टोर लॉन्च।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर के देवमलपुर बहुदरी में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम (TYEP) में भाग लेने वाले युवा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ हुई बैठकें: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:ईख उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आयुक्त अनिल कुमार झा ने कृषि वैज्ञानिकों संग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment