RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ईख उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आयुक्त अनिल कुमार झा ने कृषि वैज्ञानिकों संग की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जून।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा के कार्यालय कक्ष में अनिल कुमार झा, ईख आयुक्त बिहार सरकार द्वारा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े तमाम पदाधिकारी,सदस्य कृषक व अन्य उपस्थित रहे। बैठक में ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने भोजपुर के क्षेत्र में ईख उत्पादन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक लाभकारी योजनाएं चल रही है जिसमें ईख उत्पादन एवं संस्करण भी अति लाभदायक है। केंद्र की गतिविधियों एवं ईख उत्पादन के प्रचार प्रसार के लिए किया जा रहे हैं प्रयासों पर गहनता से विचार विमर्श किया। साथ ही कृषक हित में ईख उद्योग विभाग से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को किसानों के बीच ले जाने के प्रयासों को बताया। इन्होंने ईख उत्पादन से लेकर गुड उत्पादन इकाइयों के लिए किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं पर भी अपना सुझाव दिया। इसके लिए उन्होंने छोटे,मध्य एवं वृहद स्तर पर इकाई लगाने के लिए सरकार के प्रोत्साहन राशि के बारे में भी जानकारी दी।श्री झा ने कहा की नजदीक पटना जैसे शहरी क्षेत्र में उसके विपणन एवं उद्यमिता विकास से संबंधित अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला ।
अपने भ्रमण के कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भी अवलोकन किया एवं केंद्र की गतिविधियों में बीज उत्पादन ,समेकित कृषि प्रणाली एवं मधुमक्खी पालन की विशेष रूप से सराहना की।इस अवसर पर केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर शोभा रानी एवं अन्य वैज्ञानिकों ने भी अपने विचार रखें।इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी ,आत्मा के परियोजना निदेशक, सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण ,सहायक निदेशक रसायन आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

देहरादून:79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

आइएमसी का सेमिनार बिहटा में आयोजित।

rktvnews

भोपाल के गुफा मंदिर क्षेत्र में गुफा लोक विकसित किया जाएगा।

rktvnews

पटना : अखंड सुहाग की कामना हेतू सुहागिन महिलाओं ने किया हरितालिका तीज।

rktvnews

Leave a Comment