RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: शाहपुर के देवमलपुर बहुदरी में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के देवमलपुर बहुदरी पंचायत के देवमलपुर बहुदरी गाँव मे जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह,बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, मुखिया प्रभावती देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद भुवनेश्वर पांडे ने किया। जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा राशन काम देने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नया राशन कार्ड बनाने, पेंशन का भुगतान नहीं होने, बिजली बिल में गड़बड़ी, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, आवास योजना की बकाया राशि नहीं मिलने, आवास योजना में गड़बड़ी होने, नल-जल योजना में गङबङी सहित अन्य जनहित से संबंधित विषयों की शिकायत पदाधिकारियों से की। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद पदाधिकारियों  ने उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम संजीत कुमार ने संबंधित पदाधिकारी को राशन कार्ड और पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए एक सप्ताह के अंदर कैंप लगाने का निर्देश दिया। एसडीएम संजीत कुमार ने सरकार द्वारा आम जनता के लिए चलाये जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि  इन योजनाओं का लाभ लेकर लोग अपना और अपने परिवार का विकास कर सकते हैं। शहर की तरह गांव में भी प्रत्येक घरों में बिजली तथा पानी सात निश्चय योजना के तहत पहुंचाया गया है। गाँव-गाँव में अच्छी सड़कें बन गई हैं। आपदा प्रबंधन के तहत तालाब में डूबने, विद्युत स्पर्शाघात, सर्पदंश, वाहन दुर्घटना आदि से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को चार लाख रुपया मुआवजा राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि कोई पदाधिकारी और कर्मचारी काम के लिए परेशान करता है तो उसकी शिकायत मुझसे करें। उसकी जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने कहा कि गलत कार्य करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। अपनी शिकायत की जानकारी थाना को दें। उन्होंने कहा कि एसपी साहब से संवाद करने के लिए सोमवार और शुक्रवार को थाना पर आयें और अपनी बातों को रखें। कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सही लोगों को फंसने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आकस्मिक मदद के लिए 112 नंबर डायल करने को कहा। 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेगी। कार्यक्रम की शुरुआत में मुखिया ने पौधा व अंग वस्त्र देकर सभी पदाधिकारी का स्वागत किया। जन संवाद कार्यक्रम में एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, एमओ मारकंडेय सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, सीडीपीओ प्रीति कौशल, बिहिया इंस्पेक्टर कामेश्वर प्रसाद, शाहपुर अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी, करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, जई जयनंदन चौधरी, पंचायत सचिव सुनील प्रसाद, पपलू सिंह, झुन्नु पांडे, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

25 दिसंबर को आयोजित होगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया का वार्षिक अधिवेशन:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

गिरीडीह: जिला स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2025-26 का समापन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बीएसएनएल के प्रदर्शन की समीक्षा की, ग्राहकों की सुविधा और राजस्व सृजन पर जोर दिया।

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज में वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता 24 – 25 का हुआ आगाज।

rktvnews

नवादा: जिला आपूर्ति और सहकारिता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया जिले के राइस मिलों का भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:शिक्षा योजनाओं एवं आवासीय विद्यालयों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

Leave a Comment