RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

इसरो ने फहराया चांद पर तिरंगा!लोगो में उत्साह।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 23 अगस्त। चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर सफल लैंडिंग से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम लगभग 6:04 बजे उतरा, देशवासी खुशी से झूम उठे। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। और हो भी क्यों नहीं। इसरो के वैज्ञानिकों की टीम ने वह कारनामा कर दिया जो दुनिया के किसी भी देश ने अब तक नहीं किया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल तरीके से चंद्रयान 3 की लैंडिंग के साथ ही भारत दुनिया का  पहला देश बन गया। चंदा मामा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम देश बना भारत। हालांकि चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाला चौथा देश है भारत। अब तक अमेरिका, सोवियत संघ और रूस ने चांद पर सफल लैंडिंग की है। इसरो के वैज्ञानिकों सहित इस प्रोजेक्ट में लगे वैज्ञानिकों के सफल प्रयास और चार साल की मेहनत ने रंग दिखाया। “चंदा मामा दूर के” वाली कहावत अब निरर्थक हो गई है। अब चंदा मामा दूर के नहीं बल्कि पास के हो गए हैं। भारत माता और चंदा मामा का मिलन हो गया। चंदा मामा को राखी की सौगात मिल गई। हमारे वैज्ञानिकों ने एक कीर्तिमान रच दिया। इससे हमारा सीना गर्व से फूले नहीं समा रहा है।

लक्ष्मण कुमार

अगर देखा जाए तो इसरो ने चांद पर तिरंगा फहरा दिया। यह कहना है सीताराम राजेंद्र प्रसाद (एस आर पी) कालेज के व्याख्याता लक्ष्मण कुमार का।

अनिता सिन्हा

गृहणी अनिता सिन्हा ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने चंदा मामा को भारत माता की तरफ से राखी की सौगात देकर भाई बहन के रिश्ते को और प्रगाढ़ किया है।

नौकरी पेशा युवती स्निग्धा शुभम छात्र कुशाग्र शिवम

नौकरी पेशा युवती स्निग्धा शुभम और छात्र कुशाग्र शिवम का कहना है कि हमारे वैज्ञानिकों ने वह कारनामा कर दिखाया है जो अब तक दुनिया का कोई भी देश के नहीं कर सका। इससे हम भारतीय अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

हिमांशु वर्मा

एक अन्य कामकाजी हिमांशु वर्मा ने कहा कि चांद पर तिरंगा देखकर बहुत खुशी हो रही है। सभी ने इसरो के वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है।

Related posts

अमित शाह ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएँ दीं

rktvnews

छत्तीसगढ़ : दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर।

rktvnews

भोपाल:शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय।

rktvnews

द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृखंला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास।

rktvnews

भोजपुर : जिले के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम : प्रशिक्षक रमेश

rktvnews

बेतिया:प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के क्रियान्वयन में बरतें पूर्ण पारदर्शिता : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment