RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने 9 महिला हितग्राहियों को प्रदान किए ई-रिक्शा।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)28 अप्रैल।महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह बात शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्पीकर हाउस राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर उन्होंने योजना के तहत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. सिंह ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। योजना के तहत प्रत्येक महिला को एक लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है, जिससे वे स्वरोजगार कर अपने परिवार की आय बढ़ा सकेंगी। डॉ. सिंह ने कहा कि अब महिलाएं प्रतिदिन 400 से 600 रुपए तक आमदनी प्राप्त कर रही हैं, जिससे वे अपने घर का खर्च और बैंक किस्त जमा कर रही हैं।
कार्यक्रम में ग्राम केसला निवासी गीता यादव, ग्राम पदुमतरा की ललिता, ग्राम धर्मापुर की गायत्री बाई, ग्राम अछोली की नीलम ओझा, ग्राम भंवरमरा की रजनी गुप्ता, रामकृष्ण वार्ड की वर्षा रानी, तिलक वार्ड की किरण बाई, मोतीपुर वार्ड की अनुपा देवांगन और शंकरपुर वार्ड की पुष्पलता देवांगन को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत अब तक जिले में 263 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। वहीं मुख्यमंत्री ई-रिक्शा सहायता योजना से अब तक 272 महिला एवं पुरुष हितग्राही लाभान्वित हुए हैं।
इस अवसर पर श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, श्रमपदाधिकारी संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हितग्राही मौजूद थे।

Related posts

सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 2025-26 तक मंजूरी दी।

rktvnews

गिरते पुल, ढहती ज़िम्मेदारियाँ: बुनियादी ढांचे की सड़न और सुधार की ज़रूरत।

rktvnews

हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : मुख्यमंत्री

rktvnews

भिवानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार

rktvnews

भोजपुर:16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा “राजस्व महाअभियान 2025” :घर-घर पहुंचेगी जमाबंदी, हल्का स्तर पर लगेंगे शिविर।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में उत्तराखण्ड की दो लघु फिल्म “पाताल-ती” हेतु बिट्टू रावत को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी व बेस्ट नॉन फीचर फिल्म हेतु सृष्टि लखेड़ा की गढ़वाली फ़िल्म “एक था गाँव” को चयनित होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

rktvnews

Leave a Comment