RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

डीएमएफटी व विशेष केन्द्रीय सहायता मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 21 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद, योजना विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं, विशेष केन्द्रीय सहायता मद से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यकारिणी एजेंसी को निर्देशित किया गया कि वैसी योजनाएं जो पूर्ण हो चुकी है उन योजनाओं को संबंधित विभाग को हैंडओवर करें और अपूर्ण योजनाओं का मॉनिटरिंग करते हुए समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं।
बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से पत्राचार कर योजनाओं के प्राक्कलन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया ।
उक्त बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल चतरा शहनवाज खान समेत सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन का 24वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोजपुर:डॉ. भीम सिंह भवेश को 27 को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड।

rktvnews

वित्त मंत्रालय के वित्तीय विभाग ने चिंतन शिविर-2026 में “रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव विश्लेषण” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक की तैयारी पूर्ण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम में 44,703 सफल उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment