RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : मजदूरों को ले जा रही पिक अप पलटी, डेढ दर्जन जख्मी चार की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)31 मार्च ।प्रखंड के करनामेपुर से मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप बिलौटी के पास आरा-बक्सर फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे पिकअप पर सवार लगभग डेढ दर्जन मजदूर जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष पुअनि ज्योति कुमारी, पुसअनि राकेश कुमार एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा शाहपुर और बिहिया से एंबुलेंस मंगा कर घायलों को अस्पताल भेजवाया।

बिलौटी के पास घटनास्थल पर निरीक्षण करते जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह व अन्य

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर में प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सा के दौरान तीन महिला और एक पुरुष समेत चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि अन्य इलाजरत हैं। मृतकों में रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के बीजखुर्द गाँव के रामतीज राम के पुत्र सरोज राम(30 वर्ष), बक्सर जिला के सिकरौल थाना क्षेत्र के दामाड़ीह गाँव के रमून राम की पत्नी सीता सुंदरी देवी (50 वर्ष), बक्सर जिला के मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं गाँव के शिवकुमार राम की पत्नी रामदुलारी देवी (50 वर्ष) और बक्सर जिला के सिकरौल थाना क्षेत्र के दफाडीह टोला के नागर राम की पत्नी मंगरी देवी (45 वर्ष) शामिल हैं। मृतक सरोज राम, सीता सुंदरी देवी और रामदुलारी देवी की मौत सदर अस्पताल आरा में हुई जिनका अंत्यपरीक्षण करा दिया गया। मृतक मंगरी देवी की मौत पीएमसीएच पटना में इलाज के क्रम में हुई है।

घटनास्थल पर बिखरा खून, कपड़ा, अनाज व अन्य सामान

घायलों में दफाडीह (बक्सर) की रेखा (16 वर्ष), दफाडीह (बक्सर) की लालमुनी (46 वर्ष), बिशनपुर (बक्सर) की सरस्वती देवी (44 वर्ष), रोहतास के शिव वचन राम (30वर्ष), बसर टोला (बक्सर) के रमेश राम (45 वर्ष), बक्सर के महावीर (14 वर्ष), रंपाडीह (बक्सर) के अरविंद (40 वर्ष), बसर टोला (बक्सर) की मलकानी देवी (42 वर्ष), बसर टोला (बक्सर) की गुंजा (10 वर्ष), बक्सर की संचन कुंवर (50 वर्ष), बक्सर के सरोज (45 वर्ष), ददन छपरा की बसंती देवी (60 वर्ष), दफाडीह (बक्सर) की मंगली देवी (50 वर्ष), बिहिया की भागमती (30 वर्ष), बउलीपर (बिहिया) की संजू, चौगाईं (बक्सर) की रामदुलारी देवी (50 वर्ष), बक्सर के शिवकुमार राम (55 वर्ष) शामिल हैं। सभी मजदूर करनामेपुर क्षेत्र में रबी फसल मसूर, खेसारी, तीसी, सरसो, मटर की कटनी करके अनाज के साथ अपने-अपने गाँव पिकअप से लौट रहे थे कि रात मे बिलौटी गाँव के पास पिकअप असंतुलित होकर सड़क के किनारे उलट गई। घटनास्थल पर मजदूरों का अनाज व अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ है। जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पिकअप का चालक फरार बताया जाता है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जप्त कर पुलिस उसे थाना लाई है। विदित हो कि शाहपुर, बिहिया और कुंडेश्वर के पास आरा-बक्सर फोरलेन पर अंडर पास नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है जिसमें अनेकों लोग अकाल मौत के गाल मे समा चुके हैं।

Related posts

इंदौर:सांवेर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का मंत्री सिलावट ने किया शुभारंभ।

rktvnews

पटना:अभिलेख प्रबंधन एवं सरंक्षण कार्यशाला में बोले निदेशक मो.फैसल – अभिलेख प्रबंधन सुशासन की नींव।

rktvnews

एनटीपीसी ने छबड़ा ताप विद्युत संयंत्र की बिजली उत्पादन लागत घटाने और सुपरक्रिटिकल इकाइयों को जोड़ने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने नगर निकायों के साथ की बैठक।

rktvnews

वाराणसी के टॉउन हॉल, मैदागिन में शुरू हुआ, दिव्य कला मेला, 2023

rktvnews

बेतिया:आसन्न निर्वाचन के मद्देनजर प्रस्तावित डिस्पैच सेन्टर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा!संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment