RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आईसीआईसीआई बैंक ने निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग को भेंट की एम्बुलेंस!उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पलामू/झारखंड 17 अगस्त।आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन को एडवांस लाइफ सपोर्ट से युक्त एंबुलेंस सुपुर्द किया। समाहरणालय परिसर में आईसीआईसीआई के प्रतिनिधि ने उपायुक्त शशि रंजन को सांकेतिक रूप से एंबुलेंस का चाबी सौंपा जिसके पश्चात उपायुक्त,सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल व आईसीआईसीआई के प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।इस अवसर पर उपायुक्त रंजन ने कहा कि उपलब्ध एंबुलेंस के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.उन्होंने आईसीआईसीआई के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट से युक्त इस एंबुलेंस से ग्रामीण क्षेत्रों को भी फायदा होगा.मौके पर उपरोक्त के अलावे आईसीआईसीआई के जोनल हेड दीपांकर बसु,रीजनल हेड राकेश कुमार,ब्रांच मैनेजर कुमार रंजन समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

व्यंग्य : अगला महाकुंभ जरूर नहाएंगे🤪

rktvnews

भोजपुर:उच्च विद्यालय सरथुआ में सेमिनार सह पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया अनुमंडल,प्रखंड कार्यालय, रेफरल अस्पताल सुभाष चंद्र बोस का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : बिलौटी के कुंङवा शिव व बिहिया के महथिन माई मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग।

rktvnews

छेड़खानी के अभियुक्त व वारंटी समेत दो गये जेल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भू-विवाद मामलों के निष्पादन हेतु “अंचल-सह-थाना दिवस” का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment