RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से नवादा सदर प्रखंड के पौरा पंचायत के पौरा गांव में निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किया।

नवादा/बिहार 13 दिसंबर।जिलाधिकारी नवादा और पुलिस अधीक्षक नवादा ने आज संयुक्त रूप से नवादा सदर प्रखंड के पौरा पंचायत के पौरा गांव में निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किए। उन्होंने उपस्थित कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए की गुणवत्ता के साथ सभी कार्य को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने हेलीपैड पर जाकर सुरक्षा से संबंधित कारकों के बारे में लोगों को अवगत किया। पुलिस अधीक्षक नवादा ने सुरक्षा ,प्रतिरक्षा और रक्षा को अचूक रूप से करने के लिए पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। गंगाजल आपूर्ति योजना पौरा में निर्माण कर चल रहा है , जहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था जिला प्रशासन नवादा के द्वारा की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज पौरा स्थित रेलवे अंडरपास को यातायात के लिए खोल दिया गया। अंडरपास के पास स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किए। उन्होंने विद्यार्थियों से पठन-पाठन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। शिक्षकों का उपस्थिति पन्जी जांच किया गया जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। इस विद्यालय में बीपीएससी के द्वारा चयनित चार शिक्षकों ने योगदान दिया है ,जिन्हें निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों को सही ढंग से पठन-पाठन करायें, जिससे कि इनका भविष्य उज्वल हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय में जो अतिक्रमण किया गया है उसे यथाशीघ्र अतिक्रमण मुक्त करायें। विद्यालय की चारदीवारी निर्माण के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

Related posts

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने हाई जंप के लिए युवकों को दिया गद्दा! “चाचा” से संबोधित कर युवकों ने प्रकट किया आभार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:5वें दिन 676 अभ्यर्थियों ने 763 नाम निर्देशन पत्र किए जमा।

rktvnews

झारखंड:सोमवार की शाम थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार : के रवि कुमार

rktvnews

बिहार:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी।

rktvnews

भोजपुर: C.F.M.S. 2.O का दिया गया सैद्धांतिक प्रशिक्षण।

rktvnews

ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानन्द सरस्वती की 134वी जयंती मनायी गयी।

rktvnews

Leave a Comment