RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर::उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)07 अप्रैल।आगामी राजकीय श्रावणी मेलउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में आज नये समाहरणालय भवन में विभिन्न कार्यालयों का स्थानांतरण एवं आयुक्त, संथाल परगना के प्रस्तावित देवघर भ्रमण को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने नए समाहरणालय भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कल दिनांक 08 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सभी कार्यालय प्रधान अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों को नए भवन में स्थानांतरित कर लें, ताकि नए परिसर से कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो सके। आगे आयुक्त, संथाल परगना के प्रस्तावित देवघर भ्रमण को देखते हुए उपायुक्त ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्ताव और प्रतिवेदन जल्द से जल्द उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर, डीआरडीए निर्देशक, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, एनआरपी, विद्युत आपूर्ति, आरसीडी, पीएचडी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिला स्तर के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना में मृत होमगार्ड की पत्नी को 30 लाख चेक सौंपा।

rktvnews

नेशनल ज्योग्राफिक की ‘बिली एंड मौलीः एन ओटर लव स्टोरी’ 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उद्घाटन फिल्म होगी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की।

rktvnews

आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) की प्रगति की समीक्षा की गई और वेतन भुगतान का मिश्रित मार्ग (एनएसीएच और एबीपीएस) 31 दिसंबर 2023 तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है

rktvnews

नवादा:राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1401 मामलों का निष्पादन।

rktvnews

चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर भाजपा भोजपुर मे खुशी की लहर।

rktvnews

Leave a Comment