RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

भोपाल/मध्यप्रदेश 16 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा,चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर और महापौर मालती राय, सुमित पचौरी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. श्री वाजपेयी के योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों के मन में स्व. श्री वाजपेयी के प्रति सम्मान रहा है। कोई उनसे सहमत हो या असहमत, सभी उनके लिए उमड़ पड़ते थे। उनका जीवन बेदाग रहा। प्रतिपक्ष के नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत माता की यादगार सेवा की। स्व. श्री वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी शक्तिशाली और वैभवशाली भारत के निर्माण में लगे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने संत रामकृष्ण परमहंस की पुण्य-तिथि पर उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद जैसे व्यक्तित्व को गढ़ा। मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई की जयंती पर आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। मुख्यमंत्री चौहान ने माता मंदिर स्थित अवंती बाई चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान को रेल विकास की बड़ी सौगात।

rktvnews

राजस्थान:महाराजा सूरजमल देश के गौरव उनके शासनकाल में सभी को मिले समान अधिकारः मुख्यमंत्री

rktvnews

गोस्वामी तुलसीदास युग प्रवर्तक कवि :प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्तावित राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक 2023 पर आम जनता से राय मांगी।

rktvnews

उज्जैन:हम होंगे कायमब पखवाड़ा अंतर्गत विक्रम विश्वविद्यालय में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

मणिपुर में हो रही हिंसा पर नीतीश कुमार ने चिंता जताते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को बिहारियों की सुरक्षा हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment