RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में दिखाई गई स्थानीय भाषाओं की फिल्में! राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित स्थानीय भाषाओं की फिल्मकारों की फिल्मों का किया गया प्रदर्शन।

रांची/झारखण्ड 10 अगस्त।झारखंड फिल्म फेस्टिवल को लेकर झारखंडवासियों में खासा उत्साह दिखा। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित स्थानीय भाषाओं की फिल्मकारों की फिल्में दिखाई गई।
आज महोत्सव में रंजीत उरांव की फिल्म पेनल्टी कॉर्नर, सेराल मुर्मू की फिल्म रवाह, दीपक बेसरा की फिल्म मोहोत, निरंजन कुजूर की फिल्म पहाड़ा, अनिल सिकदार की फिल्म झारखंड कर छैला, रामकृष्ण सोरेन की फिल्म एपिल,प्रबल महतो की संथाली फिल्म बारडू जैसी बेहतरीन फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
प्रबल महतो की संथाली फिल्म बारडू झारखंड के परिपेक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की कहानी है ।
रंजीत उरांव की फिल्म पेनल्टी कॉर्नर एक पिता के संघर्ष की कहानी है। एक पिता अपनी बेटी को हॉकी स्टिक दिलाने के लिए कितनी मुश्किलों का सामना करता है।
वहीं सेराल मुर्मू की फिल्म रवाह प्रशासन और नक्सलवाद के बीच जूझ रहे ग्रामीणों की कहानी है,जो उनकी जिंदगी के बारे में बताता है कि कैसे उनकी जिंदगी में बदलाव आते हैं।
निरंजन कुजूर की पहाड़ा फिल्म ग्रीन हंट के दौरान एक बच्चे की कहानी है जिसे 13 का पहाड़ा याद करने के कितनी मशक्कत करनी पड़ती है।
दीपक बेसरा की फिल्म मोहोत आज के परिपेक्ष्य में एक व्यक्ति के संघर्ष की कहानी है कि कैसे एक रेडियो जीतने के लिए वो कठिन परिश्रम करता है और अपने पोते को परिश्रम का महत्व समझाता है।
इसके अलावा एडपा काना, दहर, लाको बोहरा,मुंडारी सृष्टि कथा, बंधा खेत जैसी फिल्में भी दिखाई गई।
फिल्मकारों की डिमांड पर कुछ फिल्में कल भी ट्राई में दिखाई जाएंगी।

Related posts

वायनाड में भारतीय नौसेना का बचाव और राहत अभियान जारी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचरण प्रस्तुत करने पर सजा की अवधि में होगी कमी:जिलाधिकारी

rktvnews

गढ़वा: समाहरणालय परिसर में पलाश मार्ट का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

शारदीय नवरात्रि आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महापर्व: शशि मिश्र

rktvnews

नहीं रहे पत्रकार रवि शेखर प्रकाश। RKTV ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजली।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को समर्पित फ्लैग मार्च का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment