RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को समर्पित फ्लैग मार्च का आयोजन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 21 नवम्बर। सतरंगी सप्ताह के छटे दिन अर्थात 21 नवम्बर, 2023 को निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार महिला मतदाताओं को मतदान से जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग की थीम *वोट करूंगी, तभी तो बढ़ूंगी* पर आधारित
महिला रंगोली व महिला मार्च का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ जंक्शन से, रेलवे स्टेशन, राजीव चौक से बस स्टैंड होते हुए दुर्गा मंदिर तक महिला मार्च निकाली गई।
ज़िले में 2018 विधानसभा चुनावों में 396 बूथ ऐसे थे जहां महिला वीटीआर का अंतर 3% से अधिक था। इन बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला मतदान को बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत महिला मार्च का आयोजन पूरे जिले में जिला स्तर, उपखण्ड स्तर और बूथ स्तर पर किया गया।
महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने एवं प्रथम बार मतदाता बनी युवा लड़कियों , नव विवाहिताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला मार्च का आयोजन किया गया।
जिले में 6.62 लाख महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आज सतरंगी सप्ताह के षष्ठम दिन भव्य तरीके से नगाड़ों के साथ महिला मार्च निकाली गई। महिलाएं और बालिकाएं हाथों में थीम रंग से सुशोभित तख्ती, अधिकांश नारी शक्ति थीम रंग में नजर आ रही थी। महिलाओं के उत्साह को देखकर लग रहा था कि इस बार जिले की महिलाएं मतदान में पुरूषों से आगे रहेंगे।
महिला मार्च को सीईबीओ सीमा भल्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, इनका सहयोग डीईओ हंसराज जोजेवाल, स्वीप प्रभारी राजेश वर्मा, डीडी आईसीडीएस प्रवेश सोलंकी द्वारा किया गया। यात्रा के प्रारंभ स्थल पर जिले के शुभंकर वोटुड़ी और थीम स्लोगन के साथ रंगोली महिला बाल विकास की महिलाओ द्वारा सजाई गई। नारी शक्ति के उत्साह को देखकर हर व्यापारी दंग रह गया।
यात्रा का दुर्गा मंदिर में स्वागत नोडल स्वीप सुनीता चौधरी द्वारा किया गया। नोडल स्वीप ने सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की और सभी को नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई।
नगर परिषद से डीपीओ अंचल फुटेला, सीएसआई प्रेमलता पूरी, एसआई जगदीश सिराव, भंडारपाल भरत शर्मा, जिला प्रबंधक सुरेंद सिंह, मोहनलाल, सीईओ स्कॉट भरत भुषण शर्मा, राजीविका से संजू पूनिया, जिला प्रबंधक सिमरजीत कौर, लिपिका खटाना, जिला निर्वाचन शाखा से तरसेम पंवार, जिला स्वीप टीम से उत्कर्श कौशिक,नरेंद्र सहारण, अमित योगी, उपखंड स्वीप से तरुण कुमार, मनसुखजीत, जिला परिषद् से महेन्द्र योगी, पुजन सिंह उपस्थित रहे, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, राजीविका के कार्मिक,स्कूल/कालेज के विधार्थी, एनएसएस एनसीसी स्काउट्स उपस्थिति रहे।

Related posts

भोजपुर:स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा मकर संक्रांति पर कुलपति और कुलसचिव को दी गई बधाई।

rktvnews

भोजपुर पहुंची भाकपा – माले का बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा, तरारी के करथ में जनता ने किया स्वगत।

rktvnews

9 मार्च23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक ।

rktvnews

राजस्थान:एनजीओ, सिविल सोसायटी एवं उपभोक्ता फोरम प्रतिनिधियों से बजट पूर्व संवाद।

rktvnews

माफिया संरक्षित बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान!13 जुलाई को होगा विधानसभा मार्च।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment