RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

क्रांति दिवस पर पिथौरागढ़ प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 10 अगस्त। क्रांति दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ स्थित नगर पालिका हाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं संघर्ष को याद किया गया। अगस्त क्रांति के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया।
वहीं इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्रराधिकारी संगठन के अध्यक्ष मनोहर खाती, मंत्री पंकज भट्ट, संरक्षक केडी भट्ट, उद्बोधक राजेश मोहन उप्रेती आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे पुलिस टीम ने पब्लिक टीम को 33 रनों से हराया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित ‘मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल’ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

खिजरी विधायक राजेश कच्छप के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

बक्सर:छठ घाटों का निरीक्षण एवं नाव पर हुआ आकर्षक SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान,आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम।

rktvnews

Leave a Comment