RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोपाल:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज और शिप्रा के निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)23 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने शिप्रा नदी पर बन रहे घाटों का भी निरीक्षण किया। शांति पैलेस के पीछे स्थित दाऊद खेड़ी में निर्माणाधीन शिप्रा नदी घाटों को देखा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के लिए क्षिप्रा के दोनों और 29 किलोमीटर नए घाटों का निर्माण किया जा रहा है। इन घाटों के निर्माण के बाद 24 घंटे में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान पर्व पर स्नान कर सकेंगे। क्राउड मैनेजमेंट के लिए घाटों का निर्माण किया जा रहा है। उज्जैन आने वाले सभी श्रद्धालुओं को क्षिप्रा स्नान की सुविधा भी प्राप्त होगी और शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट भी बेहतर होगा। साथ ही शिप्रा नदी के किनारों पर रोड का निर्माण कर इन सड़कों को सीधे हाईवे से जोड़ा जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु घाट तक आ सकेंगे और स्नान कर सकेंगे। केन्द्रीय मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काम करने वाले श्रमिकों के साथ फोटो भी खिंचवायाl
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए शिप्रा के दोनों और घाटों के निर्माण से सुव्यवस्थित रूप से स्नान संभव हो सकेंगा। श्री नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में उज्जैन में सिंहस्थ के लिए जो काम चल रहे हैं, उनके पूर्ण होने पर उज्जैन का कायाकल्प हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा केंद्रीय मंत्री नड्डा को सिंहस्थ के लिए चल रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गयी।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के विषय में बताया कि भवन की रूपरेखा इस प्रकार से बनाई गई है कि आगामी 2 साल में यह भवन बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होने हॉस्टल और मेडिकल स्टॉफ के लिये बन रहे अन्य भवनों की भी जानकारी दी।

Related posts

मध्यप्रदेश:पर्यटन को मिली नई उड़ान, टूरिज्म कॉन्क्लेव में मिले 3000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म का होगा गठन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अगस्त 24

rktvnews

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 827 चिकित्सकों को पदोन्नति की अभिशंषा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment