RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

अगस्त क्रांति को यादगार बनाने महिला कॉलेज में हुआ पौधरोपण!राष्ट्र भक्तों की कुर्बानी से देश हुआ स्वतंत्र हुआ:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 अगस्त।आज महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने किया।
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक ओर एनएसएस के स्वयं सेविकाओं को
संबोधित करते हुए प्राचार्या ने बताया कि 9 अगस्त स्वतंत्रता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिवस है। इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन के लिए अंतिम लड़ाई की घोषणा करो या मरो की गई थी। जिसमें अंग्रेजों को भगाने के लिए देश भर से समर्थन मिला और अंततः 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। इसआजादी की लड़ाई में देश के लाखों देश भक्तों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन करने एवम इसे यादगार बनाने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया गया है। जिसमें आजादी के वीर सपूतों और सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि और सम्मान देना है।  प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुप्रिया झा और डॉक्टर राखी सिन्हा ने विपरीत मौसम में भी कार्यक्रम को सफलीभूत बनाया।स्वयं सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।प्रमुख स्वयंसेविका प्रिया कुमारी , अंशु पांडे थे । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार पर भाजपा प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने किया कड़ा प्रहार।

rktvnews

जयपुर:आरएसआरडीसी की 129 वी बोर्ड बैठक , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निम्बाहेड़ा-मगंलवाड़ सड़क फोरलेनकरण के लिए 260 करोड़ के लोन को स्वीकृति दी।

rktvnews

भोजपुर:विजयोत्सव की पूर्व संध्या पर महाराजा महाविद्यालय में लगाई जायेगी अभिलेख प्रदर्शनी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने स्टेट टॉपर प्रिया एवं निशांत तथा जिला टॉपर जागृति को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट-2023, पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों की पहली पसंद राजस्थान – प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन 14 से 16 जुलाई तक जयपुर में आयोजित होगा आरडीटीएम का तीसरा संस्करण ’सस्टेनेबल टूरिज्म’ होगी थीम

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल!शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment