RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विजयोत्सव की पूर्व संध्या पर महाराजा महाविद्यालय में लगाई जायेगी अभिलेख प्रदर्शनी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अप्रैल।22 अप्रैल को बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय,पटना एवं महाराजा कॉलेज,आरा के संयुक्त प्रयास से वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की पूर्व संध्या पर पहली बार महाविद्यालय परिसर में एकदिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का शीर्षक है “बाबू वीर कुंवर सिंह-1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक”। इस जानकारीपूर्ण एवं शिक्षाप्रद अभिलेख प्रदर्शनी का अनावरण वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी करेंगे। प्रधानाचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार ने आम जनता, बुद्धिजीवी वर्ग, समाजसेवियों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं से बाबू कुंवर सिंह से जुड़े बिहार अभिलेखागार के दुर्लभ एवं बहुमूल्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की इस अभिलेख प्रदर्शनी को महाराजा कॉलेज आकर अवश्य देखने की अपील की है। यह प्रदर्शनी बाबू कुंवर सिंह के व्यक्तित्व के नए आयाम को उजागर करेगा।प्रदर्शनी ज्ञानवर्धन के साथ बाबू कुंवर सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजली भी होगी।यह आयोजन बिहार अभिलेखागार से जुड़े डॉ शारदा शरण, डॉक्टर रश्मि किरण, राम कुमार सिंह पुराभिलेखपाल के साथ ही उपेंद्र कुमार, रवि कुमार, बबलू कुमार अपना सहयोग देंगे।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने घोर लापरवाही संबंधी लंबित वादों के संबंध में कार्यशाला का किया आयोजन

rktvnews

हुए तुम दोस्त जिसके, दुश्मन उसका आसमाँ क्यूँ हो!!

rktvnews

सारण पुलिस के बनियापुर थाने ने हथियारों के जखीरा समेत एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:सीएम डैशबोर्ड कार्यों में रैंकिंग खराब करने करने वाले विभागों को दी चेतावनी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान देशभक्त और अमर बलिदानी खुदीराम बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment