RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर डीएम ने गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर नाव परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया।

बक्सर/बिहार 09 अगस्त। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए गंगा के किनारे तटों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नाव के परिचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया।
बक्सर शहर के सभी मुख्य घाटों पर बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आम जनता को तटों के पास न जाने हेतु जागरूक करने को कहा।
बक्सर जिला अंतर्गत तटीय क्षेत्रों के संबंधित अंचलाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिविल सर्जन बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/चौसा/इटाढी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा को सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करते हुए हाई अलर्ट रहते हुए नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

Related posts

भोजपुर: आग और राग के महाकवि हैं दिनकर : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान के चयनित अभ्यर्थियों का किया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर :शिव बारात के प्रचार रथ को किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवाओं को देती है नेतृत्व का अवसर : ऋषभ राज सिंह

rktvnews

जनता के लिए खुद को रख सकता हूं गिरवी:रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment