RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार पर भाजपा प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने किया कड़ा प्रहार।

कांग्रेस से मांगा जवाब, आलमगीर आलम के मामले में चुप क्यों ?

भ्रष्टाचार को लेकर इंडी एलाइंस को दिया नया नाम-हिज मास्टर करप्ट एलाइंस।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)22 मई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में 22 मई को संवाददाताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर इंडी एलाइंस पर कड़ा प्रहार किया। कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर इंडी एलाइंस ने नया कोड वर्ड दिया। कोड वर्ड के हिसाब से पैसे लिए जाते थे। रेट के हिसाब से फाइल, फोल्डर और बॉस नाम दिए गए थे। इसका उपयोग पैसे की उगाही के लिए किए गए।
डॉ उरांव ने कहा कि इंडी एलाइंस ने कोड वर्ड के माध्यम से झारखंड को बेच दिया। मंत्री के करीबी के यहां से 37 करोड रुपए बरामद किए गए। कांग्रेस और जेएमएम के लिए कोड वर्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार करना नया नहीं है। भ्रष्टाचार के लिए हमेशा इसका उपयोग करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के घर से जो फाइल मिली थी, उसमें भी कोड वर्ड का जिक्र था। मंत्री के पीए ने भी मेंशन किया है कि किस काम के लिए किसे कितना कमीशन दिया गया। मंत्री को कितना कमीशन दिया गया है।
ईडी ने टेंडर में कमीशन लेने की विस्तृत जानकारी कोर्ट को दी है। चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में वीरेंद्र राम ने मंत्री को 3 करोड़ रुपए कमीशन देने की बात स्वीकारी। इसके बाद ही ईडी ने कार्रवाई की। मंत्री के पीए के नौकर के घर से नोटों का पहाड़ बरामद किया गया। संगठन भ्रष्टाचार करने की घुट्टी पिलाई है।
भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने और नोट बरामद होने के बाद भी आलमगीर आलम में शर्म और नैतिकता नहीं बची है। पद से इस्तीफा नहीं दे रहा हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को इसका संज्ञान लेकर उन्हें मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनता इन लोगों की कारीस्तानी देख रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी। भ्रष्ट नेता, मंत्री और सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि इंडी एलाइंस की करगुजारियों को देखते हुए उन्हें नया नाम *हिज मास्टर करप्ट एलाइंस* देना उचित होगा।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। कहा कि न्यायालय से भी हेमंत सोरेन को बेल नहीं मिल रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि उन पर भ्रष्टाचार के कितने गंभीर आरोप हैं। इससे अन्य लोगों को भी सबक लेना चाहिए। इंडी एलाइंस वालों को भाजपा पर आरोप लगाने से बाज आना चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। जनता के पैसे को लूटकर तिजोरी भरने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करूंगा। अब तक लाखों करोड़ों रुपए की रिकवरी ईडी और सीबीआई ने की है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे को लूटने वालों से पाई पाई की वसूली होगी। ऐसे भ्रष्ट लोगों को जेल में डाला जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज मौजूद थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

हकमारी होने पर ओबीसी ईंट से ईंट बजा देगा : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन कर अवलोकन किया।

rktvnews

मुझे किसी पद की लालसा नहीं है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

28 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में उत्तराखण्ड जलापूर्ति कार्यक्रम (2018-2025) से सम्बन्धित 12वीं उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment