आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 अगस्त।आज महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने किया।
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक ओर एनएसएस के स्वयं सेविकाओं को
संबोधित करते हुए प्राचार्या ने बताया कि 9 अगस्त स्वतंत्रता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिवस है। इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन के लिए अंतिम लड़ाई की घोषणा करो या मरो की गई थी। जिसमें अंग्रेजों को भगाने के लिए देश भर से समर्थन मिला और अंततः 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। इसआजादी की लड़ाई में देश के लाखों देश भक्तों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन करने एवम इसे यादगार बनाने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया गया है। जिसमें आजादी के वीर सपूतों और सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि और सम्मान देना है। प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुप्रिया झा और डॉक्टर राखी सिन्हा ने विपरीत मौसम में भी कार्यक्रम को सफलीभूत बनाया।स्वयं सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।प्रमुख स्वयंसेविका प्रिया कुमारी , अंशु पांडे थे । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

