RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी लेते हुए सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

देहरादून/ उत्तराखंड 09 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने एवं सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर से फोन पर वार्ता करते हुए अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के लोगों के लिए पहले से सभी समुचित व्यवस्थाएं रखी जाएं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन को जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क रखने एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत जनपदों को जो भी आवश्यकताएं हैं, शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण सड़क, पेयजल, विद्युत बाधित होने पर ये सभी व्यवस्थाएं यथाशीघ्र सुचारु की जाएं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा, विनय शंकर पाण्डेय, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:गांधी स्मृति यात्रा टीम को हरी झंडी दिखा रामनाथ ठाकुर ने किया रवाना।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कलोल में श्री स्वामीनारायण विश्व मंगल गुरूकुल के नए मेडिकल कॉलेज ‘स्वामीनारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

औरंगाबाद:बाल संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाचित दिवस पर लाचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया अपना 8 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल की डिक्की से शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment