RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ)30 सितंबर।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ।4 नई परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

Related posts

लालू चिंतन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

चतरा:मंत्री सत्यानंद भोक्ता छठ तालाब व उपायुक्त अबु इमरान ने इटखोरी प्रखंड के बक्सा डेम पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!छठ घाट पर उपस्थित लोगों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

चिल्फी गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बच्चों में शिक्षा के प्रति आया सकारात्मक बदलाव!शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बैगा बच्चे बोेलने लगे फर्राटेदार अंग्रेजी

rktvnews

भोजपुर बड़हरा के सिन्हा में विद्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर: अधिवक्ता रामदास राय की प्रथम पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment