RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे नगर निकाय के अन्तर्गत स्लम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर ढ़ंग से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

नवादा/बिहार 08 अगस्त।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज नगर निकाय के अन्तर्गत स्लम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर ढ़ंग से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक हुई । उन्होंने कहा कि नगर निकाय के अन्तर्गत स्लम एवं स्ट्रीट चिल्ड्रेन को पहचान करें और उन्हें आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए जिलाधिकारी के द्वारा एक जिला स्तरीय टीम बनाने का निर्देश दिया गया। इसके तहत् एनजीओ, यूनीसेफ, डब्लूएचओ आदि की भी सहायता प्राप्त करने का निर्देश उपस्थित अधिकारी को दिया गया। शिक्षा के लिए संबंधित सीडीपीओ और जिला शिक्षा पदाधिकारी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन नवादा को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
आज की बैठक में मनीष द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर विकास पाण्डेय जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, संजय कुमार जिला कल्याण अधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सीडीपीओ नवादा सदर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर “लक्ष्मण-परशुराम संवाद” का हुआ भव्य मंचन।

rktvnews

27 जून को बहेड़ी एस.डी.सी. में, 28 जून को केवटी बी.एस.डी.सी में एवं 30 जून को घनश्यामपुर एस.डी.सी. में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चयनित स्थानों पर विभिन्न विधाओं के खेल का आयोजन।

rktvnews

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment