RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल का ऐप लॉन्च!मरीजों को घर बैठे मिलेंगी सारी जानकारी:डा विजय गुप्ता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 अगस्त।आज जज कोठी मोड स्थित आरएल मेमोरियल हॉस्पिटल अपना ऐप की लॉन्चिंग र की । अस्पताल के संचालक लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर विजय गुप्ता और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता गुप्ता दोनों मौजूद थे। डॉ विजय गुप्ता ने बताया कि भोजपुर जिला की आबादी,बढती विकास की गति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से आम जन भी सुविधा चाह रहे हैं। अच्छे इलाज और अच्छे हॉस्पिटल की मांग है,ऐसे में लोगों को ऐप के माध्यम से घर बैठे सारी सुविधा की जानकारी मिलना,नंबर लाने की सुविधा, कैशलेश इलाज, आवश्यक परामर्श,वर्तमान समय में आवश्यक था। इसके लिए सबसे पहले अपने अस्पताल में प्रारंभ किया। राज्य के दूसरे हिस्सों से भी आने वाले मरीजों को विशेष लाभ हो सकेगा।
डॉ विजय गुप्ता ने कहा कि आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल अपने स्थापना काल से ही लगातार बेहतर और अपडेट चिकित्सा व्यवस्था के साथ लोगों की सेवा कर रहा है। इस कड़ी में अलग-अलग निजी कंपनियों जैसे icici लुम्बार्ड, केयर हेल्थ, आयुष्मान भारत जो कि लोगों को हेल्थ कार्ड इश्यू कराती है उनसे हमारा टाईअप है और आगे भी कई निजी कंपनियों से हमारी बात चल रही है जो की कैशलैस फैसिलिटी के लिए हमारे अस्पताल से संपर्क में हैं ।
वही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों मुझे पटना में एक मीडिया संस्थान की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में एस्पायरिंग वोमेन का अवार्ड मिला। जो जिले वासियों के सहयोग का प्रतिफल है।उन्होंने कहा कि पद्म श्री डॉ शांति राय के हाथों सम्मानित होना अपने आप में काफी गर्व का विषय है।मैं पिछले 12 सालों से लगातार अपने अस्पताल के बैनर तले कई तरह की बीमारियों से पीड़ित महिलाओं की इलाज और सेवा करती रही। महिलाओं को प्रसूति रोग से अलावा कई अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाने की कोशिश करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर इंदु देवी उपस्थित रही और इस ऐप के माध्यम से जनता की सेवा करने के लिए डॉक्टर दम्पति को बधाई और शुभकामनाएं दी।मौके पर आरएल हॉस्पिटल के कई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related posts

OPPO India ने Reno12 5G सीरीज़ लॉन्च की; AI फोन की उपलब्धता आसान बनाई।

rktvnews

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने के लिए किये जाएं प्रभावी प्रयास: मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:सीमा पंचायत के सोनपुर गांव में प्लाश उत्तम कृषि प्रसंस्करण केंद्र (दाल मिल) का उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर: दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में NCC कैडेटों को कराया गया शस्त्र संचालन का अभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment