RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पहरपुर उच्च विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

शाहपुर के पहरपुर उच्च विद्यालय में मेदांता हॉस्पिटल पटना के चिकित्सकों द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 06 अगस्त।भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के पहरपुर गाँव स्थित  उच्च विद्यालय के प्रांगण में जिला पार्षद पंडित गंगाधर पांडे और गौरा के अविनाश पांडे के अनुज सौरभ पांडे के सौजन्य से मेदांता हॉस्पिटल पटना के चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों की मुफ्त जांच एवं चिकित्सा की गई। इस अवसर पर जिला पार्षद पंडित गंगाधर पांडे ने कहा कि राजनीति को लोगों की सेवा एवं सेवा धर्म मानकर राजनीति करनी चाहिए। पीड़ित मानव और मानवता की सेवा करना ही सच्ची राजनीति है। जन सेवा ही सच्ची सेवा है। इस अवसर पर जिला पार्षद पंडित गंगाधर पांडे, सौरभ पांडे, पहरपुर उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक यज्ञदत्त तिवारी, मेदांता हॉस्पिटल पटना के चिकित्सक डॉ रवि, डॉ सुनील कुमार, डॉ आरके गिरी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मणि भूषण, राकेश ओझा गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। स्वास्थ्य शिविर में पहरपुर, करजा, उमरावगंज, राजपुर ,चनउर, चारघाट, गौरा, दामोदरपुर, बहोरनपुर, गंगापुर, लच्छू टोला सहित अनेकों गांव के सैकड़ों लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा की गई।

Related posts

युवा संगम पोर्टल का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान में मतगणना से जुड़ी तैयारियों पूरी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

सोनपुर मेला परिसर में बिहार स्कूल आफ योगा मुंगेर के योग प्रशिक्षक के द्वारा 4 से 8 दिसंबर तक योगासन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rktvnews

चतरा:अनुमोदन व अनुश्रवण समिति, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार रजनीश त्रिपाठी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment