RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पत्रकार रजनीश त्रिपाठी को दी गई श्रद्धांजलि।

 

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर। बुधवार को अखिल भारतीय जनसंघ की भोजपुर जिला इकाई द्वारा आयोजित आपात बैठक में दिवंगत पत्रकार रजनीश त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि श्री त्रिपाठी प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान के पौत्र थे तथा स्वयं भी उन्होंने संस्कृत में ही स्नातकोत्तर तथा शोधोपाधि तक शिक्षा प्राप्त की थी।वे जमीन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता थे और हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ देते थे।उनकी लोकप्रियता और संवेदनशीलता प्रेरणादायी है। उनके असामयिक निधन पर पूरा जनसंघ परिवार शोकाकुल है और दिवंगत को हृदय की गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य और साहस के लिए भगवान से प्रार्थना की गई तथा सदस्यों ने श्री त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। बैठक में मधेश्वर नाथ पाण्डेय, सत्येन्द्र नारायण सिंह, विश्वनाथ दूबे, नर्मदेश्वर उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी, महेंद्र पांडेय, सियाराम दूबे,जय प्रकाश तिवारी, ध्रुव कुमार सिंह आदि प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।

Related posts

मध्यप्रदेश:विद्यार्थियों ने बनाई अखबार की रद्दी से थैलियां और मेंहदी के कोन।

rktvnews

27 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर: अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार।

rktvnews

रांची:वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी – 2023 के सफल आयोजन को लेकर बैठक।

rktvnews

बक्सर डीएम ने जिलास्तरीय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने महंगाई भत्ते की दर 50 प्रतिशत तक पहुंचने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने के निर्देश जारी किए हैं।

rktvnews

Leave a Comment