RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:अनुमोदन व अनुश्रवण समिति, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित बैठक संपन्न।

अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में 1148 छात्र/छात्राओं के आवेदनों पर प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति भुगतान का निर्णय।

157 लाभुकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने हेतु दी गई स्वीकृति।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)06 दिसंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 मे ई-कल्याण पोर्टल पर प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना अंतर्गत छात्र-छात्राओं के आवेदन अनुमोदन एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित बैठक की गई।
बैठक में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में अनुसूचित जाति – 167, अनुसूचित जनजाति -44, पिछड़ी जाति-863 के कुल 1074 एवं राज्य के बाहर 74 (चौहत्तर) कुल – 1148 छात्र/छात्राओं को सर्वसम्मति से पारित करते हुए भुगतान करने का निर्णय लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित जिला स्तरीय बैठक में प्राप्त आवेदनों में से पिछड़ा वर्ग के 94, अनुसूचित जाति 17, अनुसूचित जनजाति के 46 कुल 157 लाभुकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने हेतु सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत संबंधित सदस्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण:उपायुक्त

rktvnews

भोपाल:महिला सुरक्षा के नाम पर लूट! परिवहन विभाग की वीएलटीडी योजना सवालों के घेरे में : संतोष सिंह परिहार

rktvnews

भोजपुर : डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शव।

rktvnews

बिहार के मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से पहले 15 दिनों में लगभग 57.48% गणना प्रपत्र एकत्रित हुए; अभी 16 दिन शेष।

rktvnews

इंदौर:सभी एसडीओ, तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों को कार्यो में सुधार लाने की अंतिम चेतावनी।

rktvnews

कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रत्येक सहायक कंपनी में बहु कौशल विकास संस्थान स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment