RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार अध्यक्ष शम्भु कुमार सुमन की अध्यक्षता रोहतास जिला अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक अयोजित।

रोहतास/ बिहार 04 अगस्त। शम्भु कुमार सुमन अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार की अध्यक्षता में आज डीआडीए सभागार में रोहतास जिला अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक अयोजित की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं समय-समय पर ससोधित के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मामले में अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अध्यक्ष को हर्ष व्यक्त करते हुए अवगत कराया गया कि अनुसूचित जनजाति महिला थाना का भवन निर्माण डिहरी में जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा जिससे मामले के निष्पादन में और गति आयेगी। SC/ST अत्याचार के मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्वरित गति से निष्पादन हेतु अनुमंडल स्तरीय न्यायालय के स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। मुआवजा RECOVERY पर मार्गदर्शन निर्गत करने हेतु प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक के सारे सुझाव/प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए अनुपालन करने का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष  द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों ICDS/मनरेगा/परिवहन/प्रबंधक राज्य खाद्य निगम/जिला उद्योग/पशुपालन आदि को निदेशित किया गया कि अनुसूचित जनजाति के परिवारों को लाभान्वित करने हेतु विशेष ध्यान दिया जाय। वन विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि ST के लोगों को गहुआ/तेजपत्ता आदि के मामले में अनावश्यक केस दर्ज कर परेशान नहीं किया जाय। अभियान बसेरा के अंतर्गत ST समुदायों को लाभान्वित कराने हेतु निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता PHED को पहाड़ी क्षेत्र में नल-जल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। जो नल खराब स्थिति में है उसकी अविलम्ब मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी, रोहतास द्वारा संचालित तीन आवासीय विद्यालय एवं एक छात्रावास के अच्छे स्थिति में संचालित रहने से अवगत कराया गया। अध्यक्ष द्वारा सदन को बताया गया कि अनुसूचित जनजाति COMMUNITY HALL मे एक–एक लाइब्रेरी पंचायत भवन में प्रावधान हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अनुसूचित जनजाति के दो COMMUNITY HALL हेतु जमीन का चयन करना सुनिश्चित करे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहतास, उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी रोहतास, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ अभियंत्रण प्रमण्डल सासाराम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सासाराम, महाप्रबंध जिला उद्योग केन्द्र रोहतास, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम रोहतास, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ICDS, सभी प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना:काव्य में सौंदर्य-शास्त्र के प्रवर्त्तक और साहित्य-कोश थे डा कुमार विमल! साहित्य सम्मेलन में मनायी गई जयंती, कवियों ने दी काव्यांजलि, कथाकारों ने किया लघुकथा-पाठ।

rktvnews

वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने ग्वालियर में स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : एसबीआई शाहपुर ने चलाया जागरूकता अभियान।

rktvnews

फर्जी बयानों से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है: दिल्ली सम्मेलन में ईएमबी ने चिंता व्यक्त की।

rktvnews

बिट्स पिलानी में राकेश वर्मा कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी गई।

rktvnews

Leave a Comment