RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

छिंदवाड़ा में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार! पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल

छिंदवाड़ा/मध्यप्रदेश 04 अगस्त।बाबा बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य कथा 5, 6 एवं 7 अगस्त को सिमरिया हनुमान मंदिर के समीप बनाए गए विशाल पंडाल के कथा स्थल में कल से होने जा रही है।
कथा के पूर्व आज 4 अगस्त को एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग ग्यारह हजार महिलाएं शामिल हुईं, यह कलश यात्रा छिंदवाड़ा के सांवली स्थित हनुमान मंदिर से निकलकर सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर सिमरिया पहुंची।
दिव्य हनुमंत कथा का वाचन 5, 6 एवं 7 अगस्त को शाम 4.00 से शाम 7.00 तक बाबा बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जावेगा।
इस कथा के आयोजन में 4 खंडों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है और लगभग ढाई लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है,1
वहीं बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को कथा स्थल तक ले जाने के लिए बैटरी रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रतिदिन पचास हजार लोगों के भोजन की भी तैयारी है। कार्यक्रम के व्यवस्थित रूप से आयोजन किया गया हैं
इस आयोजन में विभिन्न मीडिया विभाग, मप्र कांग्रेस कमेटी प्रकार की समितियां जैसे कथा स्थल व्यवस्था समिति, पेयजल एवं अग्निशमन समिति, यातायात पार्किंग समिति, भोजन प्रसाद समिति, स्वास्थ्य सेवा समिति, स्वच्छता समिति, महिला व्यवस्था समिति आदि का गठन कर सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
इसमें प्रशासन के द्वारा भी दिव्य कथा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का बल तैनात किया जा रहा है।
इस भव्य कथा कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुल नाथ सहित पूरा नाथ परिवार सम्मिलित होगा। इस दिव्य कथा में छिंदवाड़ा जिला सहित आसपास के सभी जिलों के भक्त जन एवं पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पवित्र श्रावण मास में हो रहे इस भव्य आयोजन को लेकर छिंदवाड़ावासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा में नाथ परिवार के साथ पूरा छिंदवाड़ा मेजबानी करने के लिए तैयार है।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

नवादा: 25 नवंबर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर।

rktvnews

दुमका:दुमका बस पड़ाव में चलाया गया ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान, सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाना गौरव की बात : राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिंह

rktvnews

भोजपुर: आरा नगर निगम क्षेत्र में चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

rktvnews

युग-प्रवर्त्तक साहित्यकार थे महाकवि जयशंकर प्रसाद, युग-बोध के कवि थे ‘द्विज’ और ‘मुक्त’, विरले लोग बलभद्र कल्याण होते हैं: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment